सोमवार 6 अप्रैल 2026 - 20:02
हुर्मुज़ स्ट्रेट विश्व अर्थवयवस्था की महत्वपूर्ण जीवन धवनी

हुर्मुज़ स्ट्रेट को आम तौर पर विश्व ऊर्जा की एक महत्वपूर्ण गुजरगाह माना जाता है, जहाँ से विश्व का लगभग पांचवां हिस्सा तेल और गैस गुजरता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इसका महत्व इससे कहीं अधिक व्यापक है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हुर्मुज़ स्ट्रेट को आम तौर पर विश्व ऊर्जा की एक महत्वपूर्ण गुजरगाह माना जाता है, जहाँ से विश्व का लगभग पांचवां हिस्सा तेल और गैस गुजरता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इसका महत्व इससे कहीं अधिक व्यापक है।

रिपोर्ट के अनुसार, हुर्मुज़ स्ट्रेट केवल ऊर्जा ही नहीं, बल्कि खाद, खाद्यान्न और कृषि उत्पादों के लिए आवश्यक कच्चे माल के परिवहन का भी एक महत्वपूर्ण मार्ग है। यदि यहाँ यातायात प्रभावित होता है, तो इसके प्रभाव पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विश्व बाजारों, खाद्यान्न की कीमतों, परिवहन लागत, बीमा दरों और दूरस्थ देशों में भोजन की उपलब्धता तक फैलते हैं।

हुर्मुज़ स्ट्रेट विश्व अर्थवयवस्था की महत्वपूर्ण जीवन धवनी

हाल के अवरोधों के कारण विश्व बाजार में तेल की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गई है, जबकि अमेरिका में गैस की औसत कीमत 4 डॉलर प्रति गैलन को पार कर गई है। लिक्विड नेचुरल गैस (LNG) की कमी के डर से एशियाई देशों पर दबाव बढ़ रहा है, क्योंकि वे अधिकांश LNG खलीज फारस से आयात करते हैं, जिसके कारण बांग्लादेश में खाद निर्माण कारखाने बंद होने लगे हैं और भारत व जापान को कोयले की ओर लौटना पड़ रहा है।

रिपोट मे आया है कि विश्व के कई बड़े कृषि देश जैसे अमेरिका, भारत, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया आयातित खाद पर निर्भर हैं, जिसके कारण इन देशों में भी खाद्यान्न की कीमतों में वृद्धि की आशंका है। यहाँ तक कि चीन, जो गेहूँ के बड़े आयातकों में से एक है, में भी महंगाई के प्रभाव महसूस किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान स्थिति में हुर्मुज़ स्ट्रेट को हमलावरों के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि अन्य देशों के लिए इस महत्वपूर्ण गुजरगाह के उपयोग की अनुमति बनी हुई है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha